आगरालीक्स …आगरा के डॉक्टरों में साथी की गोली मारकर की गई हत्या से आक्रोश है। डॉक्टरों का कहना है कि डर के आगे जीत है, अब डरेंगे नहीं, लडेंगे, उन्होंने आरोपियों को पकडने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद यूपी स्टेट के निर्देशन पर आगे कदम उठाया जाएगा।
इलाहाबाद में जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संचालक डॉ एके बंसल की हत्या को लेकर आईएमए भवन तोता का ताल पर बैठक बुलाई गई। डॉ सुनील शर्मा ने कई उदाहरण देते हुए कहा कि डॉक्टर डरते हैं, इसलिए डॉक्टरों पर दुस्साहसिक वारदात हो रही हैं। डर को खत्म करना होगा। उन्होंने स्थानीय डॉक्टरों से मनमुटाव भूल कर एकजुट होने की अपील की, जिससे आईएमए आगरा डॉक्टरों की लडाई लड सके, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए एक्ट को अमल में लाने के लिए दबाव बना सके। आईएमए के अध्यक्ष डॉ आरएस कपूर ने कहा कि डीएम को ज्ञापन देकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया जाएगा, इसके बाद यूपी स्टेट के निर्देश पर आगे कदम उठाए जाएंगे। पूर्व अध्यक्ष डॉ जेएन टंडन ने कहा कि पर्यटन और महिला थाने की तरह ही हर जिले में डॉक्टरों के लिए भी थाने खुलने चाहिए। कोषाध्यक्ष डॉ आलोक मित्तल, डॉ मनोज गोयल, डॉ राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
चैंबर में गोली मारकर डॉक्टर की हत्या

Leave a comment