Wednesday , 19 March 2025
Home पॉलिटिक्स UP election 2017-Agra : NCR against congress leader Murari Lal Goyal in Agra
पॉलिटिक्स

UP election 2017-Agra : NCR against congress leader Murari Lal Goyal in Agra

आगरालीक्स ..आगरा मे आचार संहिता के उल्लंघन में दूसरा मामला दर्ज हुआ है। इस बार कांग्रेस नेता मुरारी लाल गोयल पेंट वाले पर मामला दर्ज किया गया है।
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता मुरारी लाल गोयल पेंट वाले ने दीवारों पर कांग्रेस के नारे लिखाए हैं। बांईपुर रोड स्थित गायत्री विहार में दीवार पर नारे लिखवाने के आरोप में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सपा प्रत्याशी क्षमा जैन सक्सेना पर भी दर्ज हुआ मामला
.आगरा में आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला दर्ज किया गया है। सपा नेत्री क्षमा जैन सक्सेना के खिलाफ थाना नाई की मंडी में एनसीआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने एक दुकान पर चुनाव प्रचार के पोस्टर लगवा दिए थे।
सपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में क्षमा जैन सक्सेना का दक्षिण सीट से नाम था। क्षमा जैन चुनाव प्रचार में लगी हैं। उनकी तरफ से नाई की मंडी में जमील की दुकान पर पोस्टर लगवाए गए।
पुलिस ने पोस्टर हटवाए। जमील ने बताया कि उससे पोस्टर लगवाने की अनुमति नहीं ली गई। उसने पुलिस को यह लिखित में भी दिया। इस पर थाना नाई की मंडी के एसआई मुकेश कुमार ने एनसीआर दर्ज कर ली। उनके खिलाफ धारा 171 (ज) में एनसीआर दर्ज की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सपा नेत्री ने बिना दुकान स्वामी की अनुमति के अपने चुनाव प्रचार से संबंधित पोस्टर लगाए। इस पर यह कार्रवाई की गई।
इंटरनेट फोटो

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra News: Balkeshwar Mandal welcomed the newly elected BJP Metropolitan President Rajkumar Gupta…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का बल्केश्वर मंडल...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News : BJP Mahanagar Adhyaksh Rajkumar Gupta & Distt. President Prashant Paunia profile#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News video : BJP Agra Unit Declare, Prashant Paunia Distt President & RajKumar Gupta Mahanagar Adhyaksh #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष घोषित,...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra Political News : May be Rajkumar Gupta Mahanagar & Prashant BJP Distt President, Today name declare#Agra

आगरालीक्स..Agra Political News : आगरा में भाजपा का जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष...

error: Content is protected !!