आगरालीक्स …आगरा के आंबेडकर विवि की बीए,एमए प्राइवेट परीक्षा के लिए कल यानी 12 दिसंबर से परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे, 14 दिन का समय दिया गया है। कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित का तीन महीने के लिए कार्यकाल बढने के साथ ही सत्र 2019 20 की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है।

आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित का तीन महीने और नए कुलपति की नियुक्ति होने तक कार्यकाल बढा दिया गया है। उनका कार्यकाल 13 दिसंबर को पूरा हो रहा था, 13 दिसंबर को कुलपति ने दोपहर तीन बजे जेपी सभागार में शिक्षक और कर्मचारियों की बैठक बुलाई है, इसमें तीन महीने में विवि में होने वाली परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
आज से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
विवि ने सत्र 2019 20 की मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। चालू सत्र की परीक्षाओं के लिए 12 दिसंबर से बीए बीएससी बीकॉम, एमए एमएससी एमकॉम के प्राइवेट और रेगूलर छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे।