आगरालीक्स…(29 January 2022 Agra News) चुनाव आयोग का बड़ा फैसला—एग्जिट पोल पर लगाई पाबंदी. टीवी चैनल्स और प्रिंट मीडिया को कड़े निर्देश. अखिलेश यादव कर चुके हैं रोक लगाने की मांग…
10 फरवरी से 7 मार्च तक लगाई पाबंदी
चुनाव आयोग ने शनिवार को एग्जिट पोल को लेकर बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने यूपी चुनाव में 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर पाबंदी लगा दी है. यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने ये आदेश जारी करते हुए कहा कि दस फरवरी की सुबह सात बजे से 7 मार्च को शाम साढ़े छह बजे तक एग्जिट पोल पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. उन्होंने कहा कि इस अवधि में न तो प्रिंट मीडिया में इसको पब्लिश किया जाएगा और न ही इलेक्ट्रोनिक मीडिया को इसे दिखाने की इजाजत होगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों को दो साल की जेल और जुर्माना भी लगाया जाएगा.

समाजवादी पार्टी ने की थी मांग
बता दें कि यूपी चुनाव में एग्जिट पोल को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी कई दिनों से लगातार मांग कर रही है. उन्होंने इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग को लैटर भी लिखा था. समाजवादी पार्टी का कहना है कि टीवी चैनल्स पर दिखाए जा रहे एग्जिट पोल से मतदाता भ्रम में पड़ रहा है और इसे तुरंत रोगा जाए.