आगरालीक्स ..आगरा के अंबेडकर विवि से संबदृध बीएड कालेजों के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम नोडल केंद्रों पर होंगे। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने आदेश जारी किए हैं।
अंबेडकर विवि से संबदृध बीएड कालेजों में बीएड द्वितीय वर्ष 2020 की प्रायोगिक परीक्षाएं 5 से 12 नवंबर तक होंगी। ये परीक्षाएं नोडल केंद्रों पर कराई जाएगी, इसके लिए नोडल केंद्र प्रभारियों को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बीएड कालेजों के प्राचार्यों को छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा की जानकारी देने के लिए कहा गया है।