आगरालीक्स.. आगरा में युवा हैलोवीन पार्टी के मूड में हैं, रात को भूत का मुखौटा पहनकर युवक युवती मस्ती करेंगे, 31 अक्टूबर को मनाई जाने वाली हैलोवीन पार्टी क्या है।
पश्चिमी देशों में हैलोवीन मनाया जाता है, अब यह दुनिया भर में मनाया जाने लगा है। भारत में आगरा जैसे शहरों के साथ ही मेट्रो सिटी में 31 अक्टूबर की रात को घर से लेकर रेस्टोरेंट और कैफे में हैलोवीन पार्टी मनाई जा रही है। इसे लेकर युवाओं में क्रेज है। हैलोवीन पार्टी मनाने के लिए क्रिएटिव थीम और आइडिया भी चलन में आ गए हैं।
सेल्टिक कलेंडर के हिसाब से साल का आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर है हैलोवीन डे
यूरो में सेल्टिक कलैंडर के हिसाब से 31 अक्टूबर साल का अंतिम दिन होता है, इस दिन को यूरोप के देशों में जहां सेल्टिक लोग रहते हैं वे देश जिसमें प्रमुख हैं आयरलैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड, ब्रिटनी, कार्नवाल शहरों में इसे त्योहार के रूप में कनाया जाता था। यह फसल का आखिरी दिन होता है, ठंड के मौसम की शुरूआत होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूर्वजों और जो लोग मर चुके हैं उनकी आत्माएं जमीन पर आती हैं।
भूतों के कपडे और मुखौटा
ऐसा माना जाता था कि 31 अक्टूबर को मरे हुए लोगों की आत्माएं जमीन पर आती हैं, इन आत्माओं से बचने और इन्हें भगाने के लिए लोग भूतों का मुखौटा और उनके जैसे कपडे पहनते हैं। जानवरों की हडिडयां जलाते थे, एक कददू को काटकर उसे चेहरे का आकार देकर मोमबत्ती भी जलाते हैं। डरावना चेहरा बनाकर लोगों को डराते हैं। लोगों के घर जाकर चाकलेट बांटते हैं।
हैलोवीन पार्टी का बढा चलन
अब आगरा में भी हैलोवीन पार्टी मनाई जाने लगी हैं। इस दिन युवा डरावने कपडे और मुखौटा पहनकर पहुंचते हैं। जमकर मस्ती करते हैं और स्वादिष्ट भोजना का आनंद लेते हैं। आगरा के कैफे में भी 31 अक्टूबर को हैलोवीन पार्टी आयोजित की जा रही है।