आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों को तीन की जगह एक मार्कशीट मिलेगी और एमए, एमएससी और एमकॉम के छात्रों को भी दो की जगह एक मार्कशीट दी जाएगी। यह व्यवस्था विवि के सत्र 2018 से लागू की जा रही है।
विवि में बीए, बीएससी और बीकॉम तीन वर्षीय पाठयक्रम है, हर साल परीक्षाएं होती हैं और मार्कशीट जारी की जाती हैं। वहीं, तीसरे साल में फाइनल मार्कशीट जारी की जाती है, इसमें पूर्व के दो वर्षों की परीक्षा के अंक दर्ज होती हैं। यही मार्कशीट नौकरी में आवेदन के लिए लगानी होती है। ऐसे में विवि प्रशासन ने तीन मार्कशीट की जगह फाइनल मार्कशीट जारी करने का फैसला लिया है। इससे मार्कशीट संबंधी समस्या से विवि प्रशासन बच जाएगा।
विवि की वेबसाइट से अपलोड कर सकेंगे इंटरनेट मार्कशीट
विवि द्वारा मार्कशीट छापने का काम नहीं किया जाएगा लेकिन इंटरनेट मार्कशीट सभी सत्रों की जारी की जाएंगी। इन्हें विवि की वेबसाइड पर अपलोड किया जाएगा, जिससे छात्र इंटरनेट मार्कशीट ले सकें।
सात जनवरी तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
विवि में मुख्य परीक्षा 2017- 18 के लिए परीक्षा पफॉर्म भरे जा रहे हैं, प्रथम वर्ष के छात्रों की फीस जमा होने के बाद परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। जबकि द्वितीय और तीसरे वर्ष के छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 7 जनवरी तक का समय दिया गया है। इसके लिए कॉलेज के लॉग इन आइडी खोल दिए गए हैं। प्राइवेट परीक्षा के फॉर्म के लिए कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
जनवरी में प्रैक्टिकल और मार्च से परीक्षाएं
विवि की मुख्य परीक्षा के लिए जनवरी में प्रैक्टिकल होंगे और मार्च में मुख्य परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। विवि प्रशासन 15 जून तक परीक्षापफल घोषित करने के प्रयास में जुटा हुआ है। जिससे सत्र को नियमित किया जा सके।