आगरालीक्स.. आगरा के डॉ दीप्ति अग्रवाल दहेज हत्या के मामले में डॉ अमित अग्रवाल, डॉ तूलिका अग्रवाल, अनीता अग्रवाल को अग्रिम जमानत मिल गई है, ट्रायल होने तक अग्रिम जमानत दी गई है।
आगरा में तीन अगस्त को विभव वैली व्यू अपार्टमेंट, विभव नगर में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ . दीप्ति फ्लैट में फंदे से लटकी मिली। ह्रदय रोग विशेषज्ञ पति डॉ सुमित अग्रवाल ने सफायर हॉस्पिटल में भर्ती किया। यहां से फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 7 अगस्त को फरीदाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। डॉ दीप्ति के पिता कोसी कला निवासी डॉ नरेश मंगला की तहरीर पर डॉ दीप्ति अग्रवाल के पति डॉ सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ एससी अग्रवाल, सास अनीता अग्रवाल, जेठ डॉ अमित अग्रवाल, जिठानी डॉ तूलिका अग्रवाल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने डॉ दीप्ति अग्रवाल के पति डॉ सुमित अग्रवाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।