आगरालीक्स.. आगरा में युवती ने डॉक्टर पति को समलैंगिक बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है, हनीमून पर युवती को डॉक्टर पति ने बताया कि वह समलैंगिक है। युवती की तहरीर पर महिला थाने में दहेज उत्पीडन, मारपीट, धोखाधडी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की मई 2019 में हाथरस निवासी डॉक्टर से शादी हुई। शादी के दो दिन बाद हनीमून मनाने के लिए कुल्लू मनाली गए, युवती का आरोप है कि हनीमून के लिए कुल्लू मनाली में एक रिसॉर्ट में ठहरे, वहां डॉक्टर पति ने बताया कि वह समलैंगिक है। इसका विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की गई, मोबाइल तोड दिया, गला दबाने की कोशिश की, कर्मचारियों ने बचाया, पुलिस भी पहुंच गई। हनीमून से लौटने के बाद युवती अपने मायके आ गई।
शादी में खर्च हुए 30 लाख, 10 लाख रुपये कीमांग की
आरोप है कि शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए, मई में शादी हुई अगस्त में ससुराल वाले घर आए और 10 लाख रुपये की मांग की, इस मामले में पुलिस में शिकायत करने पर परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई। मगर, समझौता नहीं हुआ,इस मामले में 11 सितंबर को महिला थाने में धोखाधडी, दहेज उत्पीडन, मारपीट, गालीगलौज जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।