आगरालीक्स…आगरा की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ का निधन, 116 दिन से चल रहा था इलाज।
आगरा की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दिव्या प्रकाश पत्नी डॉ अजय प्रकाश का 116 दिन से इलाज चल रहा था। कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती किया गया था, रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी तबियत ठीक नहीं हुई, वे कई दिनों से वेंटीलेटर पर थीं। शुक्रवार रात को उनका निधन हो गया, उनका पुरा परिवार डॉक्टर है। बेटे डॉ श्वेतांक प्रकाश सर्जन हैं। शनिवार को सुबह 11 बजे ताजगंज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा।