आगरालीक्स.. आईपीएल-13 में आज केकेआर और एसआरएच की टीमों के बीच जीत का खाता खोलने की जंग होगी।
जीत का खाता खोलने को होगी जंग
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आज आठवां मैच होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) दोनों ही टीमें इस सीजन में अपनी पहली जीत के लिए संघर्ष करेंगी पहले मैच में कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक की योजनाओं की काफी आलोचना हुई थी। समझा जाता है कि आज के मैच में दिनेश कार्तिक नई योजनाओँ के साथ मैदान में उतरेंगे। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 17 मुकाबले हो चुके हैं। कोलकाता 10 मैच जीतकर बेहतर स्थिति में है।
चेन्नई की दूसरी हार
पहले मैच में जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग की टीम को कल के मैच में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 175 रन बनाये थे। वहीं चेन्नई की टीम सात विकेट खोकर महज 131 रन ही बना सकी। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 43 गेंदों पर 63 रन की शानदार पारी खेली। वह मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।