Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Dr SK Garg appointed New Principal at SN Medical College Agra
agraleaks

Dr SK Garg appointed New Principal at SN Medical College Agra

dr garg
आगरालीक्स
……, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के नए प्राचार्य डॉ एसके गर्ग बनाए गए हैं।  वे एसएन के 49 वें प्राचार्य होंगे। डॉ गर्ग मेरठ मेडिकल कॉलेज में एसपीएम के विभागाध्यक्ष हैं, यहां से पहले उन्हें कन्नौज मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य पद की जिम्मेदारी दी गई थी। बुधवार दोपहर में एसएन के बाल रोग विभाग में तीन नवजातों की मौत पर प्राचार्य डॉ अजय अग्रवाल को हटा दिया गया, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ राजेश्वर दयाल और प्रमुख अधीक्षक डॉ हिमांशु यादव को निलंबित किया गया है।
नौ महीने पहले निलंबित हुए थे पूर्व प्राचार्य
सीएम अखिलेश यादव ने सात नवंबर 2014 को एसएन के टोमा सेंटर का निरीक्षण किया था। करोडों का बजट इस्तेमाल होने के बाद भी दो साल से सेंटर नहीं चल रहा था। इस पर पूर्व प्राचार्य डॉ एनसी प्रजापति को निलंबित कर दिया गया था।
दो साल रहे कार्यवाहक प्राचार्य, डॉक्टरों ने खलबली
डॉ अजय अग्रवाल ने वर्ष 2013 में प्राचार्य के पद पर ज्वाइन किया था। वे दो साल तक प्राचार्य रहे, इससे पहले वे एसएन में प्रमुख अधीक्षक के पद पर भी रहे थे। उन्हें डॉ आरके सिंह को निलंबित किए जाने के बाद प्राचार्य बनाया गया था। डॉ अजय अग्रवाल की खासीयत थी कि वे डॉक्टरों, कर्मचारियों और स्टाफ के किसी काम को रोकते नहीं थी। ऐसे में प्राचार्य को हटाए जाने से डॉक्टरों में खलबली मची हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!