Tuesday , 20 January 2026
Home agraleaks SN Medical College, Agra Two doctors suspended, Principal Dr Ajay Agarwal relieved of post
agraleaks

SN Medical College, Agra Two doctors suspended, Principal Dr Ajay Agarwal relieved of post

IMG_20150812_153208
आगरालीक्स……..
, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन नवजातों की मौत पर जांच रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्राचार्य डॉ अजय अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से प्राचार्य के पद से हटा दिया गया है। प्रमुख अधीक्षक डॉ हिमांशु यादव और बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ राजेश्वर दयाल को निलंबित किया गया है। डॉ अजय अग्रवाल की जगह मे​रठ मेडिकल कॉलेज में एसपीएम विभागाध्यक्ष डॉ एसके गर्ग को प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
बिजली न आने से वेंटीलेटर पर तीन नवजातों की हुई मौत
सोमवार रात को बाल रोग विभाग में 10 30 बजे से सुबह पांच बजे तक बिजली नहीं आई थी, इस दौरान जनरेटर भी नहीं चलाया गया। इससे फीरोजाबाद निवासी रेनू के पाचं दिन के नवजात और आगरा के एत्माउददौला निवासी 15 दिन के जीनत के नवजात की मौत हो गई थी। एक नवजात की सुबह मौत हुई थी।
IMG-20150812-WA0018सिटी मजिस्ट्रेट    की रिपोर्ट के बाद लिया फैसला
इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट    रेखा एस चौहान और सीएमओ डॉ बीएस यादव ने नवजातों की मौत के मामले में जांच की थी। रिपोर्ट में सामने आया था कि नवजातों की मौत के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने बाल रोग के डॉक्टरों को पफोन पर सूचना दी, लेकिन वे नहीं आए, सात दिन से जनरेटर खराब था, उसे सही नहीं कराया गया। यही नहीं सुबह भी अधिकांश डॉक्टर 10 बजे पहुंचे, वे नवजातों की मौत और तीमारदारों के हंगामे से अनजान थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!