आगरालीक्स.. आगरा से राज्यमंत्री के एस्कार्ट के पुलिस कर्मी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, 21 नए केस आने से कोरोना के केस 1625 हो गए हैं।
राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश के एस्कार्ट में चल रहे ड्राइवर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अन्य लोगों की जांच कराई गई, इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राज्यमंत्री की भी रिपोर्ट निगेटिव है।
इन क्षेत्रों से आए मरीज
न्यू लॉयर्स कॉलोनी निवासी 45 साल के मरीज, 40 साल के शमसाबाद रोड निवासी मरीज, 27 साल के त्रिरुपति धाम अपार्टमेंट पश्चिमपुरी निवासी मरीज, 61 और 31 साल के पुलिस लाइन निवासी मरीज, 65 साल के घटिया आजम खां निवासी मरीज, 51 साल के लोहामंडी, 30 साल के मॉडल टाउन निवासी मरीज की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अपार्टमेंट में एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव
दयालबाग के एक अपार्टमेंट निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवार की 45 साल की महिला मरीज और 16 साल की बालिका, 46 साल के गोकुलपुरा राजा की मंडी, 67 और 59 साल के गांधी नगर निवासी मरीज, 80 साल के बालूगंज निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
32 मरीज डिस्चार्ज, 195 का चल रहा इलाज
कोरोना पॉजिटिव 32 मरीजों को ठीक होने पर शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। 1333 मरीज ठीक हो चुके हैं। 195 मरीजों का इलाज चल रहा है।