आगरालीक्स.. आगरा में औषधि विभाग की टीम ने बडी कार्रवाई की है, एक घर में दवाओं की रीपैकिंग करते हुए अवैध दवा कारोबारियों को पकड लिया है। टीम द्वारा विजय नगर कॉलोनी और बल्केश्वर में कार्रवाई की जा रही है।
आगरा में बडे स्तर पर दवाओं का काला धंधा चल रहा है, शुक्रवार को औषधि विभाग ने कार्रवाई की। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि गोविंद अग्रवाल की दवा की दुकान है, उनकी दुकान पर प्रिंस नाम का लडका काम करता है। प्रिंस के रतनपुरा विजय नगर कॉलोनी में छापा मारा गया, यहां घर में बडी मात्रा में दवाएं मिली हैं। इन दवाओं के रेपर को साफ किया जा रहा था, यह किस लिए किया जा रहा था इसकी जांच की जा रही है। औषधि विभाग की दूसरी टीम ने बल्केश्वर में छापा मारा, टीम को वहां से भी बडी मात्रा में दवा का जखीरा मिला है।