आगरालीक्स.. डॉलर की मजबूती का खामियाजा सोने को उठाना पड़ रहा है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है।
सोने की जगह डॉलर में निवेश का रुझान बढ़ा
जुलाई माह में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के रुख को वैश्विक मंदी के रूप में देखा जा रहा है। इसकी वजह से पिछले कुछ समय से लोग सोने-चांदी में निवेश कम कर रहे हैं। लोगों का रुझान डॉलर में ज्यादा बढ़ रहा है, जिसकी वजह से दोनों मूल्यवान धातुओँ में गिरावट का रुख है।
वायदा बाजार में आज के भाव
वायदा बाजार में बुधवार को दोपहर सोना 50787 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा था, जबकि चांदी भी 55 हजार रुपये प्रतिकिलो से नीचे 54,894 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रही थी।
ज्वैलरी के 27 जुलाई-2022 के रेट
फाइन गोल्ड (999) 5078 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4956 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4519 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4113 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3275 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई औऱ तीन प्रतिशत जीएसटी इस भाव के अतिरिक्त रहेगा।