
एसएन में शुक्रवार शाम को एक डॉक्टर प्रिंसिपल डॉ एसके गर्ग के कार्यालय में पहुंचे, उनके पकडों से पेट्रोल की गंध आ रही थी। वे गाली गलौज करने लगे, उनका कहना था कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर भ्रष्ट हैं, वे इसका विरोध करते हैं तो उनको परेशान किया जा रहा है। उनकी दो दो डयूटी लगाई जा रही हैं। प्रिंसिपल ने उन्हें अपने कमरे में बिठा लिया, यहां वे साथी डॉक्टरों को गाली गलौज करने लगे। कुछ ही देर में कर्मचारी और डॉक्टर भी प्रिंसिपल कार्यालय पर आ गए। हंगामा होने पर डॉक्टर के परिजनों को भी बुला लिया गया। इसे लेकर कापफी देर तक हंगामा होता रहा, एसएन के अधिकारी डॉक्टर को समझाने में जुटे रहे। एसएन के प्रिंसिपल डॉ एसके गर्ग, कर्मचारियों के साथ ही परिजनों ने उन्हें बमुश्किल शांत किया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
Leave a comment