नईदिल्लीलीक्स… नेशनल हेरल्ड केस में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ चल रही है। विरोध में कांग्रेस का धरना। कार्यकर्ताओं की पुलिस से खींचतान।
ईडी की पूछताछ हो सकती है लंबी
राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तीन अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं, उनके बयानों को दर्ज किया जाएगा। पूछताछ की लिस्ट लंबी होने कारण यह काफी देरी तक चल सकती है। इश दौरान राहुल गांधी को लंच ब्रेक भी दिया जाएगा।
गहलौत और बघेल के साथ पैदल मार्च
राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय से राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए ईडी के दफ्तर पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक के साथ खींचतान भी हुई।
प्रियंका गांधी राहुल से मिलीं
ईडी की पूछताछ से पहले राहलु गांधी के पास प्रियंका गांधी पहुंची, जहां से दोनों कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद प्रियंका गांधी वापस लौट गईं, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर धरना दिया।