आगरालीक्स… आगरा सहित पूरे प्रदेश में ईद धूमधाम से मनी ताजमहल स्थित मस्जिद में सुबह नौ बजे से नमाज। तीन घंटे देशी-विदेशी लोगों को निशुल्क प्रवेश।
सुबह सात से 10 बजे तक प्रवेश रहा निशुल्क
ताजमहल स्थित मस्जिद में सुबह से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। यहां सुबह नौ बजे से नमाज अदा की गई। सुबह सात बजे से दस बजे तक देशी विदेशी लोगों के लिए ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रहा।
ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में नमाज अदा
सुबह ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में नमाज अदा कर लोगों ने दुआ मांगी इसके बाद एक दूसरे से गले लगकर ईद की बधाई दी ओर मुंह मीठा कराया।
प्रदेश में रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दूसरी ओर ईद को सकुशल कराने के लिए उत्तर प्रदेश में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और ईद के अवसर पर भी पूरी मुस्तैदी बरते जाने का निर्देश दिया थे।
प्रदेश की 3,865 ईदगाहों में हुई नमाज
स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था का कहना है कि कुल 29,439 मस्जिदों के अलावा 3,865 ईदगाहों में ईद की नमाज हुई। पुलिस ने 2,933 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर अलविदा की नमाज की तरह ईद पर भी अतिरिक्त पुलिस प्रबंध रहे। साफ-सफाई व निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर भी कड़े निर्देश हैं।
संवेदनशील क्षेत्रों में रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम
सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग व शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश में पुलिस की 1,785 क्विक रिस्पांस टीमें दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मुस्तैद हैं। इंटरनेट मीडिया की भी लगातार निगरानी की जा रही है।