आगरालीक्स… संस्कृत रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि , समाजवादी आंदोलन के अगुआ आचार्य नरेंद्र देव और लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती आगरा सहित देशभर में धूमधाम के साथ मनाई गई।
गुजरात के केवडिया में पटेल की 145वीं जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पीएम राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इस दौरान केवड़िया में दिल्ली राजपथ पर होने वाली परेड ने एकता दिवस परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में देश की सभी सुरक्षा एजेंसियों के जवान शामिल रहे। पीएम मोदी ने इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने देश की एकता के लिए पटेल द्वारा दिए गए योगदान, कोरोना काल की दुश्वारियां, कट्टरता, पुलमवामा से लेकर कश्मीर के मामले पर अपने विचार व्यक्त किए।