नईदिल्लीलीक्स …महाराष्ट्र में कांग्रेस तो झारखंड में भाजपा गठबंधन को झटका। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में नौ में से तीन सीटों पर सपा आगे। ( Election Result 2024 : Congress scores less in Maharastra, BJP in Jharkhand, UP By polls result)
महाराष्ट्री विधानसभा की 288 सीटों में से बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए। मतगणना शुरू होने के साथ ही भाजपा गठबंधन ने बढ़त बनाई और अब 221 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 2019 में भाजपा को महाराष्ट्र में 161 सीटें मिली थी, इस बार भाजपा गठबंधन 60 सीटों की बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 55 सीटें मिली हैं, 2019 में 98 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
झामुमो गठबंधन पूर्व बहुमत की तरफ
झारखंड की 81 सीटों पर बहुमत के लिए 41 सीट चाहिए। यहां झामुमो गठबंधन और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी लेकिन मतगणना के कुछ घंटे बाद ही झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन ने बहुमत के लिए बढ़त बढ़ा ली। झामुमो 51 सीटों पर आगे है, 2019 में 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, भाजपा गठबंधन 29 सीटों पर आगे है, 2019 में 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में नौ में से 3 सीटों पर सपा आगे
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सपा का प्रदर्शन भी सामान्य रहा। सपा अपने गढ़ करहल सहित तीन सीटों पर आगे है। जबकि एनडीए गठबंधन छह सीटों पर आगे चल रहा है।