Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Electric bike showroom has caught fire. Many cars were burnt to ashes…#agranews
टॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स

Electric bike showroom has caught fire. Many cars were burnt to ashes…#agranews

299

आगरालीक्स…इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में लगी ऐसी भीषण आग. कई गाड़ियां जलकर हो गईं राख. लाखों का नुकसान

आगरा मंडल के मथुरा जिले स्थित कोसीकलां में एक इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई. आग की लपटों ने थोड़ी ही देर में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया. लोगों ने जब आग लगती देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी. दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन इस दौरान आग से कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं. शोरूम मालिक ने 50 लाख की क्षति का अनुमान लगाया है.

नगर पािलका के पूर्व सभासद पवन बंसल का अग्रसेन नगर में घर के पास ही इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम है. सोमवार की शाम को सभी कर्मचारी शोरूम को बंद कर घर चले गए. रात करीब एक बजे ट्रिपिंग के चलते लाइट आई थी. माना जा रहा है कि किसी फाल्ट या शॉर्ट सर्किट के कारण शोरूम में आग लग गई. दो बजे लोगों ने शोरूम में आग लगी देखी. थोड़ी ही देर में आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना शोरूम मालिक के पास पहुंची और पुलिस ने अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी.

सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई. लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक शोरूम और उसमें रखीं गाड़ियां जलकर राख हो गईं. शोरूम संचालक के अनुसार शोरूम में 50 गाड़ियां थीं. इसके अलावा दो दिन पहले पांच लाख के स्पेयर पाटर्स भी आग में जल गए हैं. आग से 50 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Awas Vikas Parishad sealed five buildings in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में पांच भवन सील. आवास विकास परिषद की...

मथुरा

Mathura: A young man drowned while bathing in Mansarovar Kund on Guru Purnima…#mathura

मथुरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर मानसरोवर कुंड में नहा रहा युवक डूबा. पुलिस ने...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

टॉप न्यूज़

Sad News: Two sisters drowned in a pond in Agra; both died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत. परिवार...

error: Content is protected !!