Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Lakshmi and Meera on the bus from Mathura were also shot by terrorists…#mathuranews
बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Lakshmi and Meera on the bus from Mathura were also shot by terrorists…#mathuranews

212

आगरालीक्स…जम्मू के रियासी में बस में सवार मथुरा की लक्ष्मी और मीरा को भी लगी थीं आतंकियों की गोलियां. पेट में से बह रहा था खून लेकिन आतंकियों को देख रोक ली चीखें….

जम्मू के रियासी में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस में हुई आतंकी घटना में मथुरा के राया की लक्ष्मी और मीरा को भी गोली लगी हैं. लक्ष्मी के पेट में गोली लगी है तो वहीं मीरा के कंधे में गोली लगी हैं. दोनों आपस में देवरानी—जेठानी भी हैं और सगी बहनें भी. दोनेां मथुरा के राया स्थित भैसारा की रहने वाली हैं. घटना की जानकारी होने पर इनके घर परिचितों का आना शुरू हो गया है. पुलिस भी पहुंची है. परिवार से कुछ लोग जम्मू भी गए हुए हैं.

गांव भैसारा की रहने वाली लक्ष्मी के पति लक्ष्मण की मौत हो चुकी है और वह गांव में ही अपने बेटे प्रशांत और बेटी पायल के साथ ससुर आदि के साथ रहती है. वहीं मीरा कीरब दस साल से ग्रेटर नोएडा में परिवार के साथ रहती है. 3 जून को लक्ष्मी ग्रेटर नोएडा गई थी. वहां से बहन मीरा और कॉलोनी के लोगों के साथ 6 जून को धार्मिक यात्रा पर जम्मू गई थीं. फोन पर बात करने के दौरान घायल लक्ष्मी और मीरा ने बताया कि वे शिवखोड़ी से दर्शन कर बस से कटरा जा रहे थे. बस में भजन कीर्तन चल रहे थे कि तभी चआनक से गोलियां चलने की आवज आई और बस खाई में जा गिरी.

इसके बाद भी पांच से सात मिनट तक बस में फायरिंग होती रही. इसी बीच एक गोली खिड़की के पास बैठी लक्ष्मी केपेट में जा लगी तो वहीं मीरा के कंधे में गोली लग गई. लक्ष्मी के अनुसार वह पेट से खून को निकलते देख बेहोश होने लगी. बस में करीब एक से दो मिनट ही चीखे लेकिन जानकारी हुई कि सेना की वर्दी में आतंकियों ने हमला किया है तो घायल लोगो ंने चीखना बंद कर दिया. करीब पांच से सात मिनट गोली चलाने के बाद आतंकी वहां से भाग निकले.

लक्ष्मी बताती है कि कुछ समय बाद स्थानीय लोग आए और उन्हें बाहर निकाला गया. उस समय इतना होश था कि बस के अंदर का दृश्य देख सकूं. बहुत ही भयानक था. श्रद्धालुओं के लिए यह हादसा किसी खौफ से कम नहीं था. चारों ओर खून बिखरा था. लोग कराह रहे थे. लक्ष्मी और मीरा के ससुर इंद्रजीत ने बताया कि रविवार को फोन आया था कि बस पर हमला हो गया है और मीरा और लक्ष्मी घायल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेचैन हो गए और जिसे भी जानकारी हुई वो उनके घ्ज्ञर आ गया. सोवमार को पुलिस भी गांव पहुंची और परिवार के लोगों से बातचीत कर घायलों की हालत के संबध्ं में जानकारी की.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mudiya Purnima 2026: A massive sea of ​​devotees surged in Govardhan for Parikrama…#mathuranews

मथुरालीक्स….मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब. लाखों श्रद्धालु कर...

मथुरा

Mathura: A young man drowned while bathing in Mansarovar Kund on Guru Purnima…#mathura

मथुरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर मानसरोवर कुंड में नहा रहा युवक डूबा. पुलिस ने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

error: Content is protected !!