आगरालीक्स…कोरोना के नए वैरिएंट इमरजेंसी मीटिंग. पीएम मोदी की साउथ अफ्रीकी वैरिएंट पर अफसरों से चर्चा
पीएम कर रहे बैठक की अध्यक्षता
कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर आज देश में इमरजेंसी मीटिंग होने जा रही है.प्रधानमंत्री मोदी अब से कोरोना के इस साउथ अफ्रीकी वैरिएंट को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे. इस बैठक् में कैबिनेटसिचव, प्रधान सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, नीति आयोग के सदस्य भी शाामिल हो रहे हैं. पीएम मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान वैक्सीनेशन को लेकर भी चर्चा की जाएगी.
देश में किया गया है अलर्ट
बता दें कि देश में कोरोना के इस नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है. बताया जाता है कि दक्षिण अफ्रीका में मिले इस वैरिएंट की स्पीड बहुत तेज है. विश्व के कई देशों में इसको लेकर दहशत है. इसे वैरिएंट ऑफ सीरियस कंसर्न बताया गया है.