Tuesday , 20 January 2026
Home agraleaks EMI Free Car Office Looted in Agra, Compliant against Director in Fraud
agraleaks

EMI Free Car Office Looted in Agra, Compliant against Director in Fraud

IMG_20150721_165918
आगरालीक्स…………
ईएमआई फ्री कार आगरा ने ग्राहकों और फ्रेंचाइजी मालिकों से करोडों की धोखाधडी की है। 10 अगस्त को उनके पैसे वापस करने का वादा करने के बाद कंपनी के मालिक ऑफिस पर ताला लगाकर पफरार हो गए। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने ईएमआई पफ्री कार आगरा के ऑफिस का ताला तोडकर सामान लूट लिया और तोडफोड की, कंपनी के 34 फ्रेंचाइजी मालिकों और ग्राहकों ने निदेशक डीपी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है।
सोमवार दोपहर 12 बजे आगरा फीरोजाबाद, वाराणसी, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, मैनपुरी और गाजियाबाद आदि शहरों से दर्जनों लोग आवास विकास कॉलोनी स्थित कंपनी के कार्यालय पर जुटने लगे। ऑफिस में ताला देख लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच कुछ लोगों ने कार्यालय के शटर का ताला तोड़ दिया। वहां रखे कंप्यूटर तथा प्रिंटर आदि उठाकर ले जाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया।
इंस्पेक्टर हरि मोहन सिंह ने बताया कि ईएमआइ फ्री कार कंपनी के निदेशक डीपी सिंह के खिलाफ विभिन्न शहरों के फ्रेंचाइजी मालिकों समेत 34 लोगों ने तहरीर दी है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दौड़ रहीं ईएमआइ फ्री कार
फ्रेंचाइजी मालिकों और ग्राहकों का दावा है कि मंडल में इस समय लगभग दस हजार ईएमआइ फ्री कार दौड़ रही हैं। कंपनी ने ईएमआइ की दो तीन किश्तें ही दी थी। उसके बाद से चेक बाउंस होना शुरू हो गए।
फ्रेंचाइजी से भी की कमाई
कंपनी आगरा, फीरोजाबाद, मथुरा, औरैया, वाराणसी समेत एक दर्जन से अधिक शहरों में अपनी फ्रेंचाइजी दे रखी है। फ्रेंचाइजी दो से तीन लाख रुपये में दी गर्इ् है। फ्रेंचाइजी से दर्जनों कार स्कीम के तहत दी गई हैं, चेक बाउंस होने की स्थिति में उनको अपनी जेब से रकम भरनी पड़ेगी। उनको शहर तक छोड़ना पड़ सकता है।
गाड़ियों के जीपीएस सिस्टम हुए बंद
कंपनी द्वारा साइन कराए गए कांट्रेक्ट में गाड़ी हर महीने कम से कम 1500 किमी चलाए जाने की शर्त थी। इसके साथ ही गाड़ी में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया था, जिसका पैसा गाड़ी मालिक से लिया गया। ग्राहकों का कहना है कि गाड़ियों के जीपीएस सिस्टम ने भी काम करना बंद कर दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

error: Content is protected !!