आगरालीक्स..ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंगएंड मैनेजमेंट में एमबीए, बीबीए और डिप्लोमा के छात्रों को भावपूर्ण विदाई। उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित किया।
छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला
कॉलेज में आयोजित फेयरवल-2024 मैनेजिंग ट्रस्टी मंजू अग्रवाल ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और उन्हे अपने भविष्य के प्रयासों में उत्कृष्ट के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।
जीवन पर्यंत सीखने की जज्बा रखें छात्र
चेयरमैन संजय अग्रवाल ने छाक्षों को जीवन पर्यंत सीखने के लिए जोर दिया। अपने-अपने क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रेरित किया। निदेशक डा. पंकज शर्मा ने ईशान कॉलेज में छात्रों की एकडेमी यात्रा के बारे में बात की उनके कठिन परिश्रम को प्रतिबिंवित किया। उन्होंने चुनौतियों को पार करने और अपने भविष्य के करियर में सफल होने की उनकी क्षमताओँ पर विश्वास व्यक्त किया।
छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की
रजिस्ट्रार एसके सिंह ने विदाई समारोह के महत्व को बताते हुए स्नातकों के उज्जल भविष्य की कामना की।
रंगारंग कार्यक्रम से बांधा समां
इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन छात्र कल्याण डीन डा. एसके गौतम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस मौके पर डीन एकडेमी राजीव विश्वकर्मा, डीन रिसर्ज डा. फाइज अली शाह, विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। संचालन आदित्य कुमार, गार्गी उपाध्याय , मनीष कुमार और पल्लवी ने किया।