आगरालीक्स…मां की ममता जीती..देखें दिल छूने वाला वीडियो…कार ने बछड़े को टक्कर मारकर घसीटा तो गायों ने दौड़कर कार को रोका और सामने खड़ी हो गईं…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जो कि दिल को छू लेने वाला और भावुक करने वाला है. यह वीडियो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का है जिसमें एक कार ने गाय के बछड़े को टक्कर मारी और उसके घसीटते हुए ले जाने लगी. इस पर अन्य गायों ने दौड़कर न सिर्फ कार को रोका बल्कि उसके सामने खड़ी हों गईं और बाद में कार के चक्कर काटने लगीं. लोगों ने कार के नीचे से बछड़े को निकाला और उसे उपचार के लिए भेजा. सभी गाय भी वहां पहुंच गईं.
मां आखिर मां होती है और एक मां अपने बच्चे से कितना प्यार करती है, इसकी कई मिसालों देखी जा चुकी हैं. रायगढ़ से भी बेजुबान मवेशियों का दिल छू लेने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. स्टेशन चौक पर एक बछड़े को टक्कर मारने के बाद कार उसे घसीटते हुए ले जाने लगी. इस पर वहां मौजूद अन्य कारों ने तेज दौड़कर कार को आगे जाकर रोक लिया और सामने खड़ी हो गईं. कार के रुकने पर सभी गायें कार के चक्कर लगाने लगीं. यहां पर स्थानीय लोगों की मदद से कार को एक तरफ से उठाया गया और के नीचे फंसे बछड़े को निकाला गया और उपचार के लिए भेजा गया.
घायल बछड़े का जिस जगह उपचार के लिए ले गए बाकी गाय भी वहां जा पहुंची. यहां जो घायल बछड़े का उपचार करने वालों को भी गायों ने सूंघा और चाटा, मानों अपनी भाषा में वो बछड़े की जान बचाने वालों का धन्यवाद कती हों.