नईदिल्लीलीक्स...भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन बनाए। शुभमन का शतक। जीतने को करनी होगी कड़ी मशक्कत..
इंग्लैंड की यह है स्थिति
दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए अभी भी 332 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को जीत के लिए नौ विकेट चाहिए। इंग्लैंड को एकमात्र झटका बेन डकेट के रूप में लगा, जिन्हें अश्विन ने विकेटकीपर भरत के हाथों कैच कराया। वह 28 रन बना सके। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जैक क्राउली 29 रन और रेहान अहमद नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
गिल के शतक के बावजूद भारत 253 पर सिमटा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर समाप्त हो गई थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में गिल के शतक के शतक के बावजूद 255 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को 399 रन का लक्ष्य मिला है।