Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ England won the T20 series, Agra’s Poonam and Deepti could not show miracles
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सस्पोर्ट्स

England won the T20 series, Agra’s Poonam and Deepti could not show miracles

72

नईदिल्लीलीक्स… (15 July ) । इंग्लैंड की महिलाओँ ने टी-20 सीरीज में भारत को 2-1 से हराकर सीरीज जीत ली। आगरा की दोनों खिलाड़ी भी आज कोई चमत्कार नहीं दिखा सकीं।

शैफाली खाता भी नहीं खोल सकीं

टी-20 श्रृंखला में भारत और इंग्लैंड की टीम 1-1 से बराबर पर चल रही थीं। अंतिम मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय़ लिया लेकिन जो सफल नहीं हो सका पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर भारत की विस्फोटक बल्लेबाज शैफाली वर्मा खाता खोले बिना ही गेंद को विकटों पर खेलकर शून्य पर आउट हो गई।

भारत इस झटके से उबर पाता इस बीच देओल भी जल्द आउट हो गई। लगातार

मंधाना और हरप्रीत कौर ने संभाला

दो झटके लगने पर मंधाना और कप्तान हरमन ने संभलकर खेलना जारी रखा और अर्द्धशतकीय साझेदारी पूरी करने के बाद तेजी से रन बनाना शुरू किया। लेकिन रनगति तेज करने के प्रयास में हरमन प्रीत कौर 26 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गईं।

मंधाना ने बनाए शानदार 70 रन

दूसरे छोर पर मंधाना ने तेजगति से रन बनाना जारी रखा लेकिन दूसरी ओर विकेटों का गिरना जारी रहा। इसके बावजूद मंधाना के शानदार 70 रनों की बदौलत भारत ने छह विकेट पर 153 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया।

इंग्लैंड ने नहीं दिए भारत को मौके

इंग्लैंड की टीम ने जोरदार शुरूआत की लेकिन आगरा की दीप्ति शर्मा ने ओपनर तमसिन ब्यूमेंट को 11 रन पर आउट कर उम्मीद जताई लेकिन इसके बाद डैनी व्याट 89 रन नाबाद और नेट स्काइवर 42 रन ने जीत की उम्मीदों को धूमिल कर दिया। इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया। नेट स्काइवर प्लेयर आफ द सीरीज और डैनी व्याट प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!