एटालीक्स ..Etah News: तेज स्पीड कैब मोड पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, हादसे में तीन की मौत।
मैनपुरी के कुरावली के रहने वाले सुमित, शिवम, मनकी, राहुल और खुशबू प्राइवेट कैब से गुरुग्राम से शनिवार सुबह अपने घर लौट रहे थे। एटा के मलावन क्षेत्र सड़क पर खतरनाक मोड पर मोड़ते समय कैब अनियंत्रित हो गई। कैब पेड़ से टकराने के बाद पलट गई, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए।
कार में तड़पते रहे घायल
हादसे के बाद सभी लोग कार में फंस गए, कार के अंदर घायल तड़पते रहे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सुमित, शिवम और मनकी की मौत हो गई जबकि खुशबू और राहुल घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।