नईदिल्लीलीक्स… क्रिकेट में सूर्या की चमक में सब फीके पड़ गए हैं। तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान नहीं खेलेंगे। आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का आखिरी वनडे मैच भी कल।
साउदी के हैट्रिक व हुड्डा के चार विकेटों की चर्चा नहीं

क्रिकेट जगत में इस समय टी-20 के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव की चमक बिखरी हुई है, उनके आगे न तो टिम साउदी की हैट्रिक की चर्चा हो रही है और ना दीपक हुड्डा के चार विकेटों की। सिर्फ सूर्य कुमार यादव ही सुर्खियों में छाए हुए हैं।
वसीम अकरम सूर्या को बता चुके हैं एलियन
पाकिस्तान के वसीम अकरम सूर्या को एलियन बता चुके हैं।
सूर्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीः केन विलियम्सन
दूसरे टी-20 मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा था कि मैच में सिर्फ एक ही अंतर था वह था सूर्या कुमार। सूर्य कुमार यादव दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। सूर्या ने कुछ. शाट ऐसे भी खेले, जो उन्होंने कभी देखे भी नहीं। उन्होंने सीरीज शुरू होने से पहले भी कहा था कि सूर्या को गेंदबाजी करना न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को काफी मुश्किल साबित होने वाला है।
टी-20 के बाद शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा। लेकिन इस मैच की कप्तानी केन नहीं करेंगे वह मेडिकल मीटिंग के कारण इसमें भाग नहींलेंगे। टीम की कप्तानी टिम साउदी को सौंपी गई है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच इसके बाद वनडे सीरीज होगी, जिसकी कप्तानी शिखर धवन करेंगे।
इंग्लैंड साख बचाने के लिए खेलेगा
आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच भी कल खेला जाएगा। आस्ट्रेलिया की टीम 2-0 से आगे चल रही है। वह विश्वचैंपियन इंग्लैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी, जबकि इंग्लैंड अपनी साख बचाने के लिए खेलेगा।