आगरालीक्स …आगरा आए बसपा से निष्कासित नसीमुददीन सिददीकी ने कहा कि आगरा के बसपा के पूर्व विधायक और मंडल कोआॅर्डिनेटर उनसे मिलने आ रहे हैं, उन्होंने कहा कि मुझ से बेहतर बसपा को कोई नहीं जान सकता है, अभी भी हर मंडल से 22 लाख रुपये महीने लिए जा रहे हैं।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुददीन सिददीकी एंटी मायावती फोर्सेज का गठन कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा का गठन किया है, वे मंगलवार को आगरा आए, यहां पर्ल ब्लू होटल, ताजगंज में उन्होंने कहा कि बसपा के एक हजार से अधिक बडे नेता उनके साथ हैं। उन्होंने बसपा के पूर्व विधायकों के नाम गिनाए जो उनके साथ आ चुके हैं। सिददीकी ने कहा कि आगरा के पूर्व विधायक और मंडल अध्यक्ष भी उनके संपर्क में हैं और उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं।
कौन है पूर्व विधायक
नसीमुददीन सिददीकी ने जिस पूर्व विधायक का जिक्र किया है, वह कौन है, इसे लेकर चर्चाएं गर्म हो चुकी हैं। चर्चाएं हैं कि पूर्व विधायक जुलिफकार भुटटो को निष्कासित किए जाने के बाद बसपा में विधानसभा चुनाव से पहले नसीमुददीन सिददीकी ही लेकर आए थे, भुटटो के प्रचार में उनके बेट अफजल आगरा में कई दिनों तक रहे थे। अभी तक सिददीकी ने भी पूर्व विधायक कौन है, यह स्पष्ट नहीं किया है।
22 लाख रुपये देने पड रहे महीने
सिददीकी ने कहा कि उनसे बेहतर बसपा को हिंदुस्तान में कोई नहीं जानता है, उन्होंने कहा कि वे जानते हैं अब बसपा क्या करेगी और वह क्या कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि अभी भी बसपा द्वारा हर मंडल से 22 लाख रुपये हर महीने लिए जा रहे हैं, प्रेसवार्ता में उन्होंने पत्रकारों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि क्या आप नहीं जानते हैं कि बसपा में पैसे लेते हैं। आगरा में उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक की।