अलीगढ़लीक्स… यूपी के बुलंदशहर के डिबाई के पॉलीटेक्निक कॉलेज में विस्फोट के चलते 13 छात्र घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कालेज में दाखिल कराया है।
खाना बनाते समय फटा सिलेंडर
बुलंदशहर के डिबाई में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आज सुबह नौ बजे किचन में छात्र खाना बना रहे थे। अचानक पांच किलो का सिलेंडर धमाके के साथ फट गया।
सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहरः डीएम
बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह के मुताबिक हादसे मे 9 छात्रों समेत 13 लोग झुलस गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। घायलों को जेएन मेडिकल कालेज में दाखिल कराया है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।
बुलंदशहर प्रशासन पूरी तरह से जुटा
प्रशासन अलीगढ़ सीएमओ के संपर्क में है। एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ तहसील स्टाफ भी बच्चों के उपचार को लेकर मौके पर मौजूद है।