Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Eye Witness video, Fire break out in 13 shops of Sindhi Bazar after short circuit in AC outer in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Eye Witness video, Fire break out in 13 shops of Sindhi Bazar after short circuit in AC outer in Agra #agra

164

आगरालीक्स… प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आगरा के सिंधी बाजार में लगी भीषण आग का कारण, 15 मिनट में फैली आग में 13 दुकानें जलकर स्वाह, कारोबारियों की आंखों के सामने जल गई दुकानें। (Eye Witness video)


आगरा के हॉस्पिटल रोड फव्वारा मार्ग पर सिंधी बाजार से आगे तीन मंजिला राज एंड संस रेडीमेड गारमेंट का शोरूम है। बुधवार शाम चार बजे दुकान में एक दर्जन ग्राहक थे, दुकान के बाहर एसी का आउटर लगा हुआ था, उसी के पास फाइबर शीट लगी थी, अचानक से एसी के आउटर से आग की लपटें उठी, कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल होने लगी। राज एंड संस के सामने स्थित शोरूम के संचालक विजय ने शोर मचा दिया और राज एंड संस के संचालक को आग लगने के बारे में बताया। ग्राहकों को बाहर निकाला गया तब तक आग फैलने लगी। (Fire break out in 13 shops of Sindhi Bazar after short circuit in AC outer in Agra)


रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर फटने से सामने की दुकानों तक पहुंची आग
राज एंड संस में लगी आग की लपटें बगल में स्थित रानी श्याम मेडिकल स्टोर और उपके प्रथम तल पर स्थित मसाला रेस्टारेंट तक पहुंच गई। रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर रखे थे उसमें धमाके होने लगे और आग की लपटें सामने की दुकानों की तरफ पहुंच गई। 15 मिनट में ही दोनों तरफ की दुकानों में आग फैल गई। आग की लपटें और धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा। दोनों तरफ के रोड पर लोग खड़े हो गए।


आंखों के सामने जल गगई दुकानें, करोड़ों का नुकसान
आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसके पास तक जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। कुछ ही देर में एक के बाद एक 13 दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया। व्यापारियों के सामने ही आग जलकर स्वाह हो गई। दुकानदारों का करोड़ों का नुकसान हुआ है।


ये दुकानें जलकर हुई स्वाह
तीन मंजिला शोरूम राज एंड संस के एसी के आउटर से आग लगी इसके बाद 12 दुकानों में आग फैल गई। आग में बैद्यनाथ मेडिकल स्टोर, खन्ना फुटवियर, मसाला रेस्टोरेंट, रानी श्याम मेडिकल स्टोर, पिंकी कलेक्शन, अशोक क्लाथ, अन्नपूर्णा मैचिंग सेंटर, दिनेश कटपीस सेंटर, पंकज कलेक्शन जलकर स्वाह हो गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!