आगरालीक्स …यूपी मेट्रो में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा, आगरा, नोएडा, कानपुर, लखनऊ में मेट्रो में होनी थी भर्ती, दर्ज होगा मुकदमा।

यूपी मेट्रो द्वारा आगरा, नोएडा, कानपुर, लखनऊ में भर्ती के लिए आवेदन यूपी मेट्रो की अधिकारिक वेबसाइट पर मांगे जाते हैं। जालसाजों ने आगरा, नोएडा, कानपुर, लखनऊ में 142 पदों के लिए सोशल मीडिया पर आवेदन मांगना शुरू कर दिया। आवेदन अपने ईमेल पर मांगे गए, इसके लिए विज्ञापन भी सोशल मीडिया पर डाला गया।
मुकदमा हुआ दर्ज
यूपी मेट्रो के प्रवक्ता का कहना है कि सोशल मीडिया पर खुद को मानव संसाधन प्रबंधक बता जालसाज ने मेट्रो में नौकरी के लिए विज्ञापन डाला। इसके खिलाफ यूपी मेट्रो द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, लोगों को भी जागरूक किया जाएगा कि आवेदन यूपी मेट्रो की अधिकारिक वेबसाइट पर ही मांगे जाते हैं।