Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks Fake Army officer held in Agra
agraleaks

Fake Army officer held in Agra

su
आगरालीक्स………
आगरा में सेना का फर्जी सूबेदार  पकडा गया है, यह आगरा में सेना में भर्ती कराने के नाम पर सौदेबाजी कर रहा था। इसकी सूचना सेना पुलिस को लगने पर सेना की वर्दी पहने हुए विक्रम सिंह नाम के युवक को पकड लिया गया। उससे पूछताछ करने पर मामला खुल गया। युवक को सदर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सुबेदार बताकर भर्ती कराने का ठेका
पकडा गया युवक विक्रम सिंह मथुरा का है। वह सदर क्षेत्र में एक चौराहे पर खडा हुआ था। यहां से सेना भर्ती करने के लिए एकलव्य स्टेडियम और जीत सिंह स्टेडियम जाने वाले युवकों से सौदेबाजी कर रहा था। उनसे सेना में भर्ती कराने के नाम पर एक से डेढ लाख रुपये मांग रहा था।
वर्दी से खा गए धोका
सेना ने शक होने पर सेना की वर्दी पहने युवक से पूछताछ शुरू की, उसने खुद को सूबेदार विक्रम सिंह बताया, इस पर उसकी यूनिट के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। शक गहराने पर सख्ती से पूछताछ करने पर मामला खुल गया।

आगरा में 12 सितंबर तक भर्ती मेला
आगरा में सेना भर्ती मेला चल रहा है। इसमें कई पदों के लिए भर्ती होनी है। यह मेला 12 सितंबर तक चलेगा। इसे देखते हुए दलाल भी सक्रिय हो गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!