आगरालीक्स.(.Agra News 10th June). आगरा में नकली इंजेक्शन की खेप सप्लाई करने वाला बुकी और दवा कारोबारी को हिरासत में लिया, ड्रग और पुलिस की टीम पूछताछ में जुटी।
आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने गुरुवार को छापा मारकर नकली Deca Durabolin 50 एमजी इंजेक्शन सप्लाई करने वाले बुकी राहुल को पकडा है। राहुल राजू ड्रग हाउस, मुबारक महल पर काम करता था, उसने कर्नाटक के थोक दवा कारोबारी से करीब 5 लाख रुपये के Deca Durabolin 50 एमजी इंजेक्शन खरीदे थे। ये इंजेक्शन जांच में नकली निकले हैं।
दवा कारोबारी से की जा रही पूछताछ
ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने पुलिस की मदद से बुकी राहुल को पकडने के बाद पूछताछ की। उसने बताया कि फव्वारा स्थित हेमा ड्रग हाउस के संचालक हिमांशु अग्रवाल को Deca Durabolin 50 एमजी इंजेक्शन बेचे थे। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया।
कानपुर की फर्म को बेच दिए नकली इंजेक्शन
पूछताछ में सामने आया है कि हेमा ड्रग हाउस द्वारा कानपुर की फर्म को इंजेक्शन बेचे गए हैं, उस फर्म से संपर्क कर इंजेक्शन रिकवर किए जा रहे हैं। इसके बाद ड्रग डिपार्टमेंट की टीम द्वारा थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।