आगरालीक्स…(Agra News 10th June) आगरा में पडोसी द्वारा बीमा एजेंट महिला की रॉड सिर में मारकर हत्या करने पर दो अरेस्ट, आरोपी और उसकी पत्नी को पुलिस ने किया अरेस्ट। दोनों बेटे फरार, रिश्तेदारों के घर दबिश दे रही पुलिस।
आगरा में नौ जून यानी बुधवार की रात को बल्केश्वर स्थित श्रमिक कालोनी निवासी कांत देवी की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे पडोसी मानसिंह ने सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मान सिंह को अरेस्टकर लिया था। गुरुवार को उसकी पत्नी रेनू को भी पुलिस ने दबोच लिया। इंस्पेक्टर कमला नगर नरेंद्र शर्मा ने का कहना है कि हत्या में वांछित मना सिंह के दोनों बेटों को अरेस्ट करने के प्रयास चल रहे हैं।
ये था मामला
बल्केश्वर में श्रमिक कालोनी है, इसमें दो मंजिला बिल्डिंग हैं। ग्राउंड फ्लोर पर मानसिंह और उसी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर कांती देवी रहती थी, वह बीमा एजेंट थीं। आरोप है कि मानसिंह ने छत पर अतिक्रमण कर रहा था, वह कांता देवी से कूलर हटाने के लिए कह रहा था। कांता देवी का कूलर उनके कमरे की खिड़की पर रखा हुआ है। आरोप है कि बुधवार की रात को मान सिंह उसकी पत्नी रेनू भाटिया और बेटों सिमरनजीत सिंह व हरवंश सिंह ने कांता देवी और उनकी बेटी दीक्षा सिंह पर हमला बोल दिया था। कांता देवी के सिर पर सरिया मारकर उनकी हत्या कर दी। बेटी दीक्षा को भी घायल कर दिया।