आगरालीक्स…. दुस्साहस देखिए…, क्रिकेट बुकी यानी सटोरिए को बचाने के लिए थाने में दरोगा को 92 हजार रिश्वत देने
की पेशकश, आरोप में भाजपा पार्षद सहित दो अरेस्ट।

डीसीपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि 13 फरवरी की रात को क्रिकेट बुकी अज्जू लगड़ा उर्फ अजय गोयल के ड्राइवर राजकुमार को पकड़ा था, कार से गांजा जब्त किया गया था। कार मालिक अज्जू लगड़ा को बांधित दर्शाया गया।
92 हजार लो और अज्जू लगड़ा का नाम निकाल दो
आरोप है कि साबुन कटरा निवासी उजैर खान थाना हरीपर्वत में पहुंचा, यहां वह दरोगा निशामक त्यागी से मिला। 92 हजार रुपये रिश्वत देने की कोशिश करते हुए कहा कि ड्राइवर राजकुमार को जुला अधिनियम में जेल भेज दो, गांजा मत दिखाओ और अज्जू लगड़ा का नाम निकाल दो। उजैर ने कहा कि उसे वार्ड 68 के पार्षद प्रवीन पटेल ने भेजा है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रवीन पटेल ने निर्दलीय चुनाव जीता था और बाद में भाजपा में शामिल हो गया।
फर्जी आईडी कार्ड दिखाने से खुला मामला
दरोगा निशामक त्यागी ने उजैर खान से आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा, कार्ड फर्जी था। उजैर खान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, इसके बाद पार्षद प्रवीन पटेल को भी अरेस्ट कर लिया।
जेल भेजे गए दोनों
उजैर खान और प्रवीन पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए विजिलेंस कोर्ट, मेरठ में पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि उजैर खान पुलिस का मुखबिर था इसलिए उसने थाने में पहुंचने के बाद खुद को दरोगा बताया। प्रवीन पटेल का पहले कई बार जुआ और सटटे में नाम आ चुका है।