आगरालीक्स… आगरा आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यसभा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कृषि मंत्री से यहां तक कह दिया था कि ये कानून किसानों के लिए डेथ वारंट से कम नहीं हैं। सरकार किसानों की आय दाेगुनी करने का भरोसा दिलाती है तो भाजपा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह किसानों को आय दोगुनी कर देने वाली एमएसपी दे।
होटल जेपी पैलेस में राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए आगरा में शुक्रवार को आिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम रखा हैए सरकार आने पर सपा उसमें शिवाजी की मां जीजाबाईए शहीद भगत सिंह और महाराजा अग्रसेन महाराज की भी प्रतिमा लगवाएगी। हम इसे गंगा.जमुनी तहजीब का म्यूजियम बनाएंगे। कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता। सरकार ने इस योजना को कितना आगे बढ़ायाए यह महत्वपूर्ण है। वे निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी म्यूजियम भी पहुंचे। तीसरी मंजिल तक चढ़कर गए।