
10 गांवों की जमीन के अधिग्रहण का विरोध
शमसाबाद रोड स्थित एनटीपीसी परिसर में एक बडा प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसके लिए 10 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है, किसान इसका विरोध कर रहे हैं। इसके बाद भी एनटीपीसी के प्रोजेक्ट का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे आक्रोशित किसानों ने तालाबंदी कर दी और प्रदर्शन किया।
पुलिस लाइन भेजे किसान, राजनीति गर्म
किसानों को लाठीचार्ज करने के बाद पुलिस लाइन लेकर आया गया। इसकी जानकारी होते ही राजनीति गर्माने लगी है, भाजपा और बसपा के नेता सक्रिय हो गए हैं। चुनावी माहौल में वे इसे बडा मुददा बनाने के लिए किसानों के साथ खडे होकर लडाई लडने का दावा कर रहे हैं।
Leave a comment