
प्राचार्य ने सुबह 10 बजे जब्त कर लिए अटेंडेंस रजिस्टर
एसएन में डॉक्टरों के आने का समय सुबह आठ बजे है, लेकिन अधिकांश डॉक्टर 12 बजे तक आते हैं, जो डॉक्टर जल्दी आ भी जाते हैं वे 1 बजे के बाद कॉलेज से गायब होने लगते हैं। प्राचार्य डॉ एसके गर्ग ने कर्मचारियों को भेजकर सभी विभागों के अटेंडेंस रजिस्टर मंगा लिया। रजिस्टर को प्राचार्य कार्यालय में रख कर ओपीडी का राउंड लेने चले गए।
कर्मचारी ने लगा दिया ताला
इसकी जानकारी होते ही डॉक्टर और कर्मचारी दौडते हुए प्राचार्य कार्यालय में आ गए और रजिस्टर पर हाजिरी लगाने लगे। इसे देख एक कर्मचारी ने प्राचार्य कार्यालय का ताला लगा दिया। इसके बाद दौडते हुए डॉक्टर पहुंचे तो उन्हें निराश होकर लौटना पडा, क्योंकि वहां ताला लगा हुआ था।
अब आठ से चार बजे रहना होगा कॉलेज में
डॉ एसके गर्ग नॉन क्लीनिक ब्रांच एसपीएम के हैं, उन्होंने प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं की है, ऐसे में वे प्राइवेट प्रैक्टिस करने वालों को छोडने के मूड में नहीं है। उन्होंने सख्ती कर दी है जिससे सुबह आठ से शाम चार बजे तक डॉक्टर एसएन में ही रहें।
Leave a comment