Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Farmers block rail track in Agra
टॉप न्यूज़

Farmers block rail track in Agra

96

railway
आगरालीक्स….
आगरा में किसानों ने आगरा इटावा रेल लाइन पर कब्जा कर लिया, वे रेलवे लाइन पर बैठ गए और मुआवजा की मांग करने लगे। इससे पहले उन्होंने बुधवार को शमसाबाद रोड स्थित पावर ग्रिड के गेट पर धरना दिया। वे मांग कर रहे हैं कि जैतपुर के चौबेपुरा गांव में आत्महत्या करने वाले किसान विनोद बघेल के परिवार को आर्थिक मदद दी जाए और पावर ग्रिड के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि से प्रभावित 14 गांवों में विकास कार्य कराए जाएं। शाम तक अफसरों के न सुनने पर किसानों ने आगरा-इटावा रेल लाइन पर कब्जा कर लिया।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह चाहर ने उक्त मांगों को लेकर 17 फरवरी को धरना देने का एलान किया था। इसके लिए जागरूकता यात्रा भी निकाली गई थी। मंगलवार रात को पुलिस ने इस प्रदर्शन को रोकने की तमाम कोशिश कीं लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में किसान पावर ग्रिड के गेट पर धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि यदि शाम तक अफसरों ने उनसे बात नहीं की तो आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा। तभी बसपा विधायक कालीचरण सुमन भी पहुंच गए। किसान दिनभर धरना देते रहे लेकिन पावर ग्रिड के अफसर नहीं आए। इससे गुस्साए किसानों ने शाम तकरीबन पांच बजे शमसाबाद क्षेत्र में गांव गढ़ी श्रीपत के पास आगरा-इटावा रेल लाइन पर कब्जा कर लिया। उन्होंने पटरियों को उखाड़ने की चेतावनी दी। इसकी खबर मिलते ही प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह, एसडीएम सदर एमपी सिंह, पुलिस के वरिष्ठ अफसर फोर्स के साथ पहुंचे। प्रशासन ने पावर ग्रिड के अफसरों को बुलाकर किसानों की बात कराई। इसके बाद ही किसान वहां से हटे।

पांच लाख की आर्थिक मदद
एडीएम सिटी हरनाम सिंह ने बताया कि वार्ता में मृतक किसान के परिवार को पांच लाख रुपये देने और अधिग्रहण प्रभावित गांवों में तकरीबन तीन करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने पर सहमति बनी। यह राशि स्वीकृत हो गई है। पावर ग्रिड के अफसरों ने 15 दिन में विकास कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया है। जिलाध्यक्ष श्याम सिंह चाहर ने बताया कि किसान के परिवार को पांच लाख रुपये का चेक भिजवा दिया गया है। विकास कार्यों के लिए अफसरों को एक माह का समय दिया है। यदि तय समय में काम शुरू नहीं हुए तो आंदोलन उग्र होगा। किसानों की बिना सहमति के एक भी खंभा नहीं लगाने दिया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!