आगरालीक्स… आगरा से दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद और जाने वाले ध्यान दें। किसान आंदोलन के चलते कई जगह जाम। हो सकती है परेशानी।
दिल्ली की सीमाओं पर है कड़ी चौकसी
किसान संगठनों के दिल्ली कूच के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के साथ जगह-जगह बेरीकेडिंग करने के साथ अर्धसैन्य बल के जवान तैनात किए गए हैं।
इन सीमाओं पर है जाम की स्थिति
इसकी वजह से नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद की दिल्ली से लगी सीमाओं पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इससे कई जगहों पर जाम
की स्थिति बन गई है।
गाजीपुर, चिल्ला, भोपुर बॉर्डर पर भी कड़ी सुरक्षा
किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गाजीपुर, चिल्ला और भोपुरा बार्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। यहां फिलहाल अभी जाम की स्थिति नहीं है।