नईदिल्लीलीक्स…दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में किसानों का जंतर-मंतर पर डेरा। संयुक्त महापंचायत का ऐलान। राकेश टिकैत भी पहुंचे। देखें फोटो..

खाप पंचायतों का आह्वान, टिकैत भी पहुंचे

खाप पंचायतों के आह्वान के बाद किसानों का जंतर-मंतर पहुंचना शुरू हो गया है। पंजाब के सबसे बड़े संगठन बीकेयू के सदस्य जंतर-मंतर पर पहुंच गए हैं। यूपी के राकेश टिकैत भी समर्थकों के साथ पहुंच गए हैं। किसान पहलवानों के प्रति अपना समर्थन जताना चाहते हैं।

जंतर-मंतर और सिंघु बार्डर पर फोर्स तैनात
वहीं जंतर-मंतर के साथ ही सिंघु बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए दंगा रोधी दस्ता भी नियुक्त किया गया है।
ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग
पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों ने बताया कि वह रविवार शाम सात बजे कैंडल मार्च निकालेंगे