आगरालीक्स.. आगरा कॉलेज की बीएससी की छात्रा के शव के पास खून से गौरव लिखा था, इससे रूह कंपा देने वाला हत्याकांड खुल गया, जानकर होश उड जाएंगे।
आगरा के सदर क्षेत्र स्थित ओम कॉम्प्लेक्स में पोस्ट आफिस कर्मी रविन्द्र नाथ वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी कोठी में भूतल पर किराएदार पंकज सिंह का परिवार रहता है और पहली मंजिल पर रविंद्र नाथ वर्मा उनकी पत्नी ऊषा, बेटी शिवानी, भाई शिवम और सचिन रहते हैं। शिवानी आगरा कॉलेज से बीएससी कर रही है। ऊषा अपने बेटे सचिन के साथ गोवर्धन परिक्रमा लगाने गईं थी, घर पर रविंद्र नाथ, उनकी बेटी शिवानी और बेटा शिवम था।
सुबह पांच बजे सीढियों पर मिला शव
सुबह पांच बजे पहली मंजिल की सीढियों के पास शिवानी का शव मिला, पास में ही पेपर कटर पडा हुआ था, आशंका है कि पेपर कटर से शिवानी का सिर काटा गया। खून फैला हुआ था और जूते के निशान था, पास में ही एक मोबाइल भी था। पुलिस को पडोसी के घर की छत पर खून से सने हुए जूते के निशान मिले हैं।
शव के पास फर्श पर लिखे खून से लिखे गौरव से खुला मामला
शव के पास फर्श पर खून से गौरव लिखा हुआ था, पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि गाौरव आगरा कॉलेज में बीए का छात्र है और उसकी छात्रा से दोस्ती थी, एक साल पहले छात्रा उसके साथ चली गई थी। शनिवार को शिवानी के पिता अपनी पत्नी को मथुरा जाने के लिए स्टेशन पर बिठाने गए, उसी समय उसने गौरव को फोन कर दिया। गौरव घर पर आ गया और छत पर बने स्टोर में चरपाई पर लेट गया। रात में रविंद्र नाथ वर्मा और उनका बेटा लौटा आया, उनके सोने के बाद शिवानी स्टोर में गई, यहां वे रात तीन बजे तक साथ रहे, इसके बाद शिवानी नीचे आ गई।
पानी के लिए किया फोन और हो गई हत्या

गौरव को रात 3 30 बजे प्यास लगी तो उसने शिवानी को फोन कर पानी लाने के लिए कहा, शिवानी पानी लेकर स्टोर में गई और उसके साथ चारपाई पर बैठ गई, कुछ देर तक उसके नीचे न आने पर रविंद्र नाथ को शक हुआ वे स्टोर में गए तो खून खोल गया। वहां गौरव शिवानी के गले में हाथ डाले बैठा था। उन्होंने पेपर कटर से गौरव पर हमला किया तो शिवानी बीच में आ गई,उसके गले में कट लग गया, गौरव ने कटर पकडा तो उसकी उंगली कट गई, इसके बाद वह भाग गया।
बेटी तडपती रही और पिता सुबूत मिटाने में जुटे रहे
शिवानी के गले में कट लगने के बाद खून बहने लगा, वह तडपती रही और रविंद्र नाथ सुबूत मिनाटे में लगे रहे, उसके शरीर से ज्यादा खून बह जाने से शिवानी की मौत हो गई। रात को पुलिस ने शिवानी के पिता को अरेस्ट कर लिया।
छह फरवरी को थी शादी
शिवानी की शादी पक्की हो चुकी थी, उसकी छह फरवरी को शादी थी, इससे पहले ही गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल हुई है।