आगरा लीक्स—मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह इंडियन एयरफोर्स का फाइटर प्लेन उतार कर रोड रनवे टेस्ट किया गया। वायुसेना का यह पहला टेस्ट सफल रहा। सुबह साढ़े छह बजे के करीब ‘मिराज-2000 ‘ को उतारा गया। करीब 8.15 बजे वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर ने भी एक्सप्रेस वे पर लैंडिंग की। फाइटर प्लेन की लैंडिंग माइल स्टोन 118 के पास गई। इस जगह से कुछ ही दूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को जनसभा भी करने वाले हैं।
ग्रेटर नोएडा और आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस वे को तड़के तीन बजे से ही आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। इस वजह से एक्सप्रेस वे पर काफी देर तक जाम की स्थिति रही। कई गाड़ियां दोनों ओर काफी देर तक फंसी रहीं।




Leave a comment