इंदौरलीक्स… उज्जैन के महाकाल के दरबार में अभिनेता अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर लगाई हाजिरी। भस्म आरती में क्रिकेटर शिखर धवन, साइना नेहवाल भी भक्ति में झूमे।
बहन-भांजी और बेटा भी साथ आए

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म ओएमजी-2 की सफलता के बाद आज नौ सितंबर को अपने जन्मदिन पर महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। साथ में बेटा आरव, भांजी सिमर और बहन अलका भी थे।
शिखर और साइना नेहवाल ने भी किए दर्शन
भस्म आरती दर्शन के लिए क्रिकेटर शिखर धवन और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी मंदिर पहुंचे।
ओएमजी-2 की शूटिंग महाकाल मंदिर में हुई थी
हाल में रिलीज हुई फिल्म ओ माय गाड-2 की शूटिंग उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी हुई थी। तब अक्षय कुमार उज्जैन आए थे और पूजा की थी।
मिशन रानीगंज की सफलता की कामना
आरती के दौरान अक्षय भक्ति के रस में झूमते नजर आए। उन्होंने आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज की सफलता के लिए प्रार्थना भी की। शिखर धवन भी उनके साथ बैठे थे।