नईदिल्लीलीक्स… देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू। पीएम मोदी की पहल पर अफ्रीकन यूनियन भी जी-20 में शामिल। पीएम मोदी का संबोधन..
जी-20 अब जी-21 हुआ, अफ्रीकन यूनियन भी शामिल

भारत मंडपम् में अतिथियों के आने के बाद भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन को भी जी-20 में शामिल कर लिया गया। इसके साथ ही जी-20 अब जी-21 हो गया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान इसका ऐलान किया और अफ्रीकन यूनियन के प्रतिनिधि को गले लगकर बधाई दी। पीएम मोदी ने मेहमानों का स्वागत किया।
पीएम मोदी खास-खास
मोरक्को में आए भूकंप पर संवेदना
-पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत मोरक्को में आए भीषण भूकंप से की। पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
21 वीं सदी का समय महत्वपूर्ण
21वीं सदी का ये समय पूरी दुनिया को नई दिशा दिखाने वाला और नई दिशा देने वाला एक महत्त्वपूर्ण समय है।
चुनौतियां हमसे समाधान मांग रहीं
ये वो समय है जब वर्षों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही हैं।
हमें आगे बढ़ना है
इसलिए हमें मानव केंद्रित नजरिये के साथ अपने हर दायित्व को निभाते हुए ही आगे बढ़ना है।