हैदराबादलीक्स…(बिग न्यूज) पुष्पा-2 से सुर्खियों में चल रहे फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार। हैदराबाद भगदड़ मामले में पुलिस ने की कार्रवाई।
सिनेमा हॉल पर पुलिस को बिना बताए पहुंचे थे
तेलंगाना पुलिस ने पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ़्तार कर लिया है। रोप है कि अल्लु अर्जुन 4 दिसंबर को बिना बताए संध्या सिनेमा हाल के बाहर दर्शकों के बीच पहुँच गए थे।
महिला की मौत हुई थी, कई लोग घायल
अल्लू अर्जुन के आने की खबर से हजारों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस भी आ गई थी लेकिन भीड़ को काबू नहीं कर सकी, जिसमें हुई भगदड़ से एक महिला की मौत हो गयी थी और उसका बेटा गंभीर तौर पर ज़ख़्मी हो गया था।
अल्लू अर्जुन ने जताया था दुख, आर्थिक मदद की घोषणा
हादसे के बाद अल्लू अर्जुन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृत महिला और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा की थी लेकिन पुलिस ने हादसे को गंभीरता से लिया।
मैनेजर को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था
अल्लू अर्जुन के मैनेजर समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने आज अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया, उनके खिलाफ कई गंभीर धाराएं भई लगाई गई हैं।
पुष्पा-2 ने की एक सप्ताह में एक हजार करोड़ की कमाई
उल्लेखनीय है कि पुष्पा-2 एक सप्ताह से पहले ही एक हजार करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई भी कर चुकी है।